Pages

Showing posts with label विश्व दर्पण. Show all posts
Showing posts with label विश्व दर्पण. Show all posts

Friday, March 29, 2019

*👉विश्व 🌎 दर्पण👈* 

 (संयुक्त राष्ट्र संघ) 


संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत (सैयद अकबरुद्दीन) ने कहा, ‘पाकिस्तान लगातार अपराध करने वाला देश।’ 
वैश्विक आतंक पर अंकुश लगाने से संबंधित एक प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र संघ में चर्चा के मध्य भारत ने पाकिस्तान के संदर्भ में बताया है
-युगदर्पण मीडिया समूह  

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (संरासुप) में आतंकवाद के प्रश्न पर पाकिस्तान पर दबाव बढ़ रहा है। समाचारों के अनुसार गुरुवार को (संरासुप) ने एक अमेरिकी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया है। इसमें सभी सदस्य देशों से आग्रह किया गया है कि वे आतंकियों को मिलने वाली वित्तीय सहायता के द्वार बंद करने संबंधी पग उठाएं। इन प्रयासों में गति लाएं। इस प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने से पूर्व भारत ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उस लक्ष्य भी साधा। साथ ही उसे ‘लगातार अपराध करने वाला’ भी बताया। 

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, ‘दुर्भाग्यजनक बात ये है कि जो देश आतंकियों के सामने हाथ जोड़ते रहते हैं, वे फिर कोई न कोई बहाना खोज लेंगे। इनके द्वारा आतंकियों की सहायता संबंधी अपने कामों और उनके विरुद्ध कार्रवाई न करने संबंधी अपनी निष्क्रियता को वे उचित ठहराएंगे। ठीक वैसे ही जिस प्रकार कोई लगातार अपराध करने वाला अपराधी करता है। अतः इस प्रकार के किसी भी प्रस्ताव की उपयोगिता तब ही है, जब उसे सही अर्थों लागू किया जाए। कराया जाए।’ 

इससे पूर्व संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर का विशेष उल्लेख किया। साथ ही कहा, ‘आगक्रिब (आर्थिक गतिविधि क्रियान्वयन बल, जो आतंक-अपराध के वित्तीय स्रोतों पर अंकुश लगाती है) और 1267 प्रतिबंध व्यवस्था (यह समिति आतंकियों को वैश्विक काली सूची में शामिल करती है) का राजनीतिक हितों के अनुसार उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।